आज का मानसून अपडेट:राजस्थान के 5 जिलों में बारिश के आसार










राजस्थान में मानसून के कमजोर पड़ने से गर्मी-उमस फिर परेशान करने लगी है। राज्य में दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह कल के मुकाबले करीब 3 डिग्री अधिक है।
हालांकि सूखे मौसम के बीच राहत भरी खबर भी है। आज जयपुर और भरतपुर संभाग के जयपुर, करौली, भरतपुर, सवाईमाधोपुर और धौलपुर में हल्की बारिश होने के आसार हैं।
बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई थी, ऐसे में बरसात से किसानों को राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले कुछ दिनों से साउथ वेस्टर्न विंड का प्रभाव बढ़ गया है। इसकी वजह से लगातार मानसून प्रदेश में कमजोर हो रहा है। यह दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा। हालांकि इस दौरान बंगाल की खाड़ी में कोई नया स्ट्रांग सिस्टम डेवलप होने पर प्रदेश में एक बार फिर बारिश की संभावना बढ़ सकती है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

