राजस्थान पुलिस ने रोकी गदर फिल्म की गाड़ी


फिल्मी परदे पर अभिनेता सनी देओल की फिल्म गदर 2 धमाल मचा रही है। फिल्म में तारा सिंह के किरदार में सनी देओल को काफी पसंद किया जा रहा है। सकीना बनी अमीषा पटेल और जीते की भूमिका निभाने वाले उत्कर्ष भी फिल्म का अहम हिस्सा है। फिल्म का एक पोस्टर है, जिसमें एक्टर उत्कर्ष शर्मा पिता का रोल निभा रहे सनी देओल को बाइक पर बैठाए दिख रहे है। इसमें उत्कर्ष बिना हेलमेट के है और सनी देओल पगड़ी में है। ऐसे में राजस्थान पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने इस पोस्टर के जरिए अनोखा मैसेज देने की कोशिश की है। इस फिल्म के गाने मैं निकला गड्डी ले के.. के एक दृश्य को लेकर चुरू पुलिस के अकाउंट से यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया है। राजस्थान पुलिस के इस ट्वीट को उत्कर्ष ने ना केवल सराहा है, बल्कि हमेशा यातायात नियमों की पालना करने की बात कही है।


CATEGORIES
Share This