बाफना स्कूल में वेलकम पार्टी, एक्टर अनंग देसाई भी पहुंचे










बीकानेर| बाफना स्कूल में 11वीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए फैशर पार्टी का आयोजन किया गया। फैशर पार्टी के चीफ गेस्ट बॉलीवुडएक्टर अनंग देसाई और विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल थे। फ्रेशर पार्टी में क्लास ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों ने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने नाटक खिचड़ी और एक्ट विद डांस के माध्यम से अपनी एक्टिंग की महारत को दिखाया तो साथ ही बॉलीवुड डांस, सेमी क्लासिकल डांस, कव्वाली, गुजराती डांस, कैटवॉक, गिटार की धुन पर फिल्मी गीतों की भी प्रस्तुतियां दी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

