शिक्षा मंत्री ने 3 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण










शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने स्वाधीनता दिवस पर शहर के 14 शिक्षण संस्थानों को कक्षा-कक्षों की सौगात दी। उन्होंने तीन विद्यालयों में 55 लाख 72 हजार के मरम्मत एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं 10 उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं डाईट में 3 करोड़ 19 लाख की लागत से बनने वाले कक्षा – कक्षों के निर्माण कार्यों का मंगलवार को राजकीय भट्ठड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर में वर्चुअल शिलान्यास किया। डॉ. कल्ला ने राजकीय भट्ठड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में वाणिज्य विषय शुरू करने की घोषणा की तथा कहा कि भूगोल, गृह विज्ञान और कंप्यूटर साइंस शुरू करवाने की कार्यवाही जल्दी ही की जाएगी।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

