ABVP ने निकाला कैंडल मार्च










राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी की ओर से कल्याण सर्किल से लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नवलगढ़ रोड़ स्थित आवास तक कैंडल मार्च निकाला गया
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए
एबीवीपी के जिला सयोंजक राहुल डोरवाल ने कहा कि पिछले चार दिनों से एबीवीपी संगठन के कार्यकर्ता शेखावाटी यूनिवर्सिटी के बाहर सैंकड़ों स्टूडेंट्स के साथ छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन राजस्थान सरकार व प्रशासन इसकी और कोई ध्यान नहीं दे रहा l इसलिए सरकार को जगाने के लिए पीसीसी चीफ डोटासरा के घर तक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला है ताकि कांग्रेस सरकार जाग जाए l
CATEGORIES Bikaner Superfast News

