मजदूरी से लौटे युवक ने किया सुसाइड










30 साल के युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। उस वक्त घर पर कोई नहीं था। युवक की पत्नी बच्चों को लेकर पीहर गई हुई थी। घटना बाड़मेर धोरीमन्ना थाने के बाछड़ाऊ गांव की है। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस मौके पर पहुंची
शव को कब्जे में लेकर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
मृतक के चाचा पोकराराम निवासी बाछड़ाऊ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसका भतीज भोमाराम पुत्र जगमाल (30) निवासी बाछड़ाऊ (धोरीमन्ना) भीनमाल में कमठा कारीगर है। मंगलवार को सुबह 11 बजे गांव आया था। इसके बाद बाछड़ाऊ कस्बे में घर का सामान लेकर आया।
शाम को करीब 4 बजे घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब मृतक की पत्नी पीहर से घर लौटी शव लटका हुआ देख चिल्लाई इसके बाद ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने नीचे उतारकर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर धोरीमन्ना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची। रात को मृतक के शव को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक युवक के सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक कमठा कारीगर है।

