आज का मानसून अपडेट


जयपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। बादल छाए हुए हैं। तापमान में गिरावट से मौसम सुहाना हो गया है। जयपुर के अलावा राजस्थान के 13 से ज्यादा जिलों में आज बरसात होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में सक्रिय हुए नए वेदर सिस्टम का असर राजस्थान में भी नजर आएगा। इससे अगले 24 घंटों में राज्य में पानी बरसने की संभावना है।

राजधानी जयपुर में बुधवार सुबह से ही मौसम बदला है। सुबह-सुबह बादल छाए और फिर बारिश-बूंदाबांदी होने लगी। इस रिमझिम से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।


CATEGORIES
Share This