आज का राशिफल


मेष – ACE OF CUPS

अध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से नकारात्मकता दूर होगी। जो बातें तकलीफदायक हैं, वह धीरे-धीरे सुधरेंगी। आपको वर्तमान पर ध्यान देते हुए काम करने की कोशिश करनी होगी। बड़े निर्णय पर अमल करना अगले कुछ दिनों में आपके लिए संभव हो सकता है।

वृषभ – THE FOOL

किसी के लिए नकारात्मक विचार न रखें। वर्ना आपकी शांति खत्म हो सकती है। लोग आपके संयम के परीक्षा ले सकते हैं। दूसरों की बातों के कारण आपको दिक्कतें हो सकती हैं, लेकिन ऐसे में कोई गलत कदम न उठाएं। पुरानी बातों में बदलाव हो सकता है। नई शुरुआत पर ध्यान देने की कोशिश करते रहें।

मिथुन – JUDGEMENT

पुरानी बातों से खुद को बाहर निकालें और नई बातों पर ध्यान दें। आध्यात्मिक प्रयासों के शुभ फल मिलेंगे। सही-गलत का फैसला करना आपके लिए संभव हो सकता है। जो बातें आपके जीवन से जुड़ी हैं, उन्हें पूरा करने का रास्ता मिलेगा। नकारात्मक बातों से छुटकारा मिलने से आपकी सोच सुधरेगी।

कर्क – TWO OF CUPS

पुरानी बातों को भूलकर रिश्ते में नई शुरुआत करें। आप मानसिक और शारीरिक रूप से बेहतर होंगे। जिन बातों से आप निराश हो रहे थे, वे बातें बदलेंगी। फिलहाल सकारात्मक कर्मों पर ध्यान देते रहें। सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।

सिंह – PAGE OF WANDS

अपनी अपेक्षाओं को स्पष्ट रूप से बोलें। तभी सुधार हो सकता है। लोग आपके स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं। नकारात्मकता से खुद को दूर रखें। परिवार के कुछ लोगों की वजह से आपकी समस्या बढ़ सकती है, सतर्कता रखनी होगी।
कन्या – KNIGHT OF CUPS

अपनी सोच सुधारने और शांति पाने के लिए कुछ वक्त एकांत में बिताएं। नकारात्मकता से बचें। लोगों के साथ आप जुड़े रहेंगे, लेकिन अपनी तकलीफ को नजरअंदाज न करें और जो बातें तकलीफदायक हैं, उन्हें ठीक करने के लिए किसी मदद ले सकते हैं।

तुला – THE MOON

अपनी सोच सकारात्मक रखें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लोगों के साथ गलत बर्ताव न करें। गलत लोगों की संगत में आपका नुकसान हो सकता है। काम बिगड़ते हुए नजर आएंगे। पैसों से जुड़े लेन-देन करते समय लापरवाही न करें।

वृश्चिक – EIGHT OF WANDS

योजना के अनुसार अधिकतर काम पूरे होंगे। भविष्य से जुड़ी बातों पर काम शुरू करें। यदि पैसों के कारण कोई काम अटका हुआ है तो इस काम के बारे में चिंता न करें। सही जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। वक्त पर आर्थिक मदद मिलेगी। इस कारण काम में अचानक गति बढ़ सकती है।

धनु – FIVE OF SWORDS

किसी व्यक्ति की बातों की वजह से आपके अंदर बदला लेने की भावना आ सकती है, लेकिन इससे बचें। अन्य लोगों से अधिक खुद के काम पर ध्यान देने की जरूरत है। करीबी लोगों की आपके लिए जलन की भावना बढ़ सकती है। जिन लोगों के साथ आपके विचार नहीं मिलते हैं, ऐसे लोगों के साथ दूरियां बनाए रखना ही ठीक होगा

मकर – EIGHT OF CUPS

अपनी गलतियों का एहसास होगा। इस वजह से तुरंत बदलाव करने की कोशिश करनी होगी। सेहत पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत के कारण ही सोच भी नकारात्मक बन सकती है। किसी बड़े लक्ष्य को हासिल करने का अवसर जल्दी ही मिलेगा, इसके लिए खुद को पूरी तरह से तैयार रखें।

कुंभ – NINE OF PENTACLES

बड़े लक्ष्य छोटे हिस्सों में बांटकर पूरे करने की कोशिश करें। दूरदृष्टि रखकर हर एक निर्णय लें। निवेश करते समय भविष्य पर भी ध्यान रखें। आपके विचार और काम में जो असंतुलन है, उसे दूर करने की कोशिश करें।
मीन – THE HIEROPHANT

परिवार और समाज के खिलाफ जाकर कोई भी निर्णय न लें। लोगों से प्राप्त हो रहे विरोध की वजह से बड़ा नुकसान होने की संभावना है। अपना पक्ष उन्हें समझाने की कोशिश करते रहें। भावुक होकर लिए गए निर्णय से नुकसान हो सकता है। अहंकार और गुस्से से बचें


CATEGORIES
Share This