कुंड में गिरने से किसान की मौत:


दूधवाखारा थाना क्षेत्र के गांव में खेत में कुंड से पानी निकालते समय पैर फिसलने से किसान कुंड में गिर गया। जिसको खेत में मौजूद परिजन और ग्रामीणों ने कुंड से बाहर निकाला और निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची अस्पताल चौकी पुलिस ने किसान के शव को मॉर्चरी में रखवाया। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया


CATEGORIES
Share This