15 साल की लड़की की किडनैपिंग की कोशिश


सांचौर जिले में एक 15 साल की लड़की को दो लड़कों ने किडनैप करने की कोशिश की। लड़की स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रही थी। रास्ते में दो लड़कों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और करीब 9 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फैंक कर फरार हो गए। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। मामला जिले के रानीवाड़ा कस्बे के अदापुर गांव का है।


CATEGORIES
Share This