जयपुर में बाइक सवार ने की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़


जयपुर में बाइक सवार युवक के घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को बॉल लेने के बहाने खाली प्लॉट में भेजा और उसके साथ गंदी हरकत की। नाबालिग के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसन घर से बाहर आई और नाबालिग को बचाया। पीड़िता की मां ने मुहाना थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (मुहाना) दिलीप कुमार खदाव कर रहे हैं।


CATEGORIES
Share This