जयपुर में हत्या कर नाबालिग लड़के का शव फेंका:कचरे के ढेर में पड़ी मिली लाश


जयपुर में एक नाबालिग लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। शव मंगलवार सुबह कचरे के ढेर में पड़ा मिला। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे थे। घटना की जानकारी मिलने पर गानेर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ हत्यारे की तलाश कर रही है।


CATEGORIES
Share This