सीएम गहलोत का 17 को बाड़मेर दौरा प्रस्तावित


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक दिवसीय दौरे को लेकर बाड़मेर शिव उपखंड में आने का प्रोग्राम प्रस्तावित है। सीएम यहां पर चल रहे राजीव गांधी खेलों प्रोग्राम में खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। वहीं एक सभा को भी संबोधित करेंगे। 17 अगस्त को प्रस्तावित सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं कलेक्टर व एसपी ने शिव उपखंड पर जाकर प्रोग्राम स्थल और सभा स्थलों का जायजा लिया है। वहीं, हेलीपैड का बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। हालांकि अभी तक सीएमओ से मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम जारी नहीं हुआ है।


CATEGORIES
Share This