शादी के 6 माह बाद युवक ने फांसी लगा ली:


अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के ठाकर वाला कुआं निवासी 28 साल के युवक ने घर में फांसी लगा सुसाइड कर लिया। युवक हरीश का 6 महीने पहले ही विवाह हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घरेलू कलह के चलते सुसाइड करना सामने आया है।

मृतक युवक हरीश के रिश्तेदार बुजुर्ग पूरणमल ने बताया कि सोमवार शाम की घटना है। युवक हरीश ड्राइवर था। जिसने घर में फांसी लगा ली। अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। अब मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। युवक की शाम को ही मौत होने के बाद मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी। परिजनों ने फिलहाल किसी पर संदेह नहीं जताया है


CATEGORIES
Share This