नौकर को बनाया कंपनी डायरेक्टर, करोड़ों का टैक्स बकाया



अजमेर में नौकर को कंपनी का डायरेक्टर बनाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि करोड़ों रुपए का टैक्स बकाया होने पर जब इनकम टैक्स विभाग का नोटिस मिला तो उसे इसका पता चला। पीड़ित ने बताया कि वह दिव्यांग है और आरोपियों के सम्पर्क में पेट्रोल पम्प पर नौकरी करते समय आया। आज भी वह अपना गुजर बसर चौकीदारी करके कर रहा है। पीड़ित की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने बिजनेस मैन गोविन्द गर्ग व उसकी पत्नी आशा गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This