करंट लगने से महिला की मौत










शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला नहाने के बाद कूलर के आगे खड़े होकर बाल सुखाने के लिए खड़ी हुई थी। उसने कूलर चलाने के लिए बोर्ड में तार लगाया। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गई। और अचेत होकर जमीन पर गिर गई। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। महिला लाड बाई (27) गोवर्धनपुरा की रहने वाली थी। 8 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है। पति फर्नीचर का काम करता है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

