स्मैक के लिए मांगे रुपए, दुकानदार के साथ मारपीट










ग्रामीण की बाप थाना पुलिस ने स्मैक के लिए रूपए नहीं देने पर दुकानदार के साथ मारपीट के 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 13 मई को कस्बे के मुख्य बाजार में कपड़ा दुकानदार के साथ स्मैक के रूपए नहीं देने पर मारपीट की थी।
पुलिस अधीक्षक धमेंद्रसिंह ने बताया प्रार्थी सईद खां पुत्र अजीज खां निवासी होपारड़ी ने थाने में रिपोर्ट दी। बताया उसके कपड़े की दुकान पर आकर 3 लोगों ने स्मैक पीने के लिए रूपए मांगे। उसने देने से मना कर दिया तो तीनों ने उसके साथ मारपीट की। वहीं दुकान के गल्ले में रखे 2500 रूपए भी निकालकर ले गए।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने आकर रिपोर्ट दी। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी अरसदखां, इकबाल को गिरफ्तार किया
CATEGORIES Bikaner Superfast News

