आज का राशिफल


मेष – THE EMPRESS

परिवार के लिए नाराजगी रह सकती है। जब तक आप अपनी भावनाओं को किसी के सामने प्रकट नहीं करेंगे, तब तक क्रोध बढ़ता रहेगा। इस कारण किसी भी काम पर ध्यान देना आपके लिए मुश्किल रहेगा। धैर्य रखेंगे तो हालात बदल सकते हैं।

वृषभ – THE WORLD

सोच-विचार करके अंतिम निर्णय लेना आपके लिए आसान हो सकता है। आपके टारगेट कठिन रहेंगे, लेकिन प्रयत्न करेंगे तो पूरे हो जाएंगे। खुद की वजह से नुकसान न हो, तनाव न बढ़े, इस बात का खास ध्यान रखें।

मिथुन – KING OF CUPS

अपनी भावनाओं को काबू में रखें। फिलहाल केवल जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें। अपनी भावनाओं को समझें। बढ़ रही दुविधा की वजह से आपके निर्णय बार-बार बदल सकते हैं। बेचैनी बढ़ेगी। दूसरों की नजरों में क्या सही है और क्या गलत है, इस बात को समझें।

कर्क – TEN OF SWORDS

छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव चलते रहेंगे। जब परिस्थिति मन के विरुद्ध होती है, तब भी सकारात्मक रहें। खुद को नकारात्मक न बनाएं। जीवन में जो सुधार लाना चाहते हैं, वह और कठिन बनता जाएगा

सिंह – FIVE OF SWORDS

परिस्थिति को सकारात्मकता के साथ देखने की कोशिश करें। आप खुद की दुविधा बढ़ा रहे हैं। जरूरत से अधिक विचार करने की वजह से समस्या पर ही आपका ध्यान जाएगा। जिससे कार्यक्षमता और उत्साह कम हो सकता है। अपनी संगत सुधारें

कन्या – PAGE OF PENTACLES

खर्च करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। अपनी मर्जी के अनुसार लेन-देन करने से कुछ गलतियां हो सकती हैं, जो नुकसान का कारण बन सकती हैं। आर्थिक स्थिति ज्यादा न उलझे, इस बात का ध्यान रखें।

तुला – QUEEN OF CUPS

काम से अधिक भावनाओं को महत्व देने की वजह से गलत बातों का चुनाव हो सकता है। लोगों के द्वारा मिल रही मदद का गलत फायदा न उठाएं। परिवार के लोगों से ज्यादा अपेक्षा रखना सही नहीं है। अपनी समस्या का समाधान ढूंढने की कोशिश करें

वृश्चिक – THREE OF PENTACLES

समय बर्बाद न करें। आप पर दबाव बना रहेगा। काम वक्त पर भले ही पूरा हो, लेकिन जिस तनाव से आप बार-बार गुजर रहे हैं, उसे दूर करने की कोशिश करें। यदि आप लोगों के साथ मिलकर किसी काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो सभी के विचारों का सम्मान करें।

धनु – EIGHT OF WANDS

योजना के अनुसार बातें आगे बढ़ेंगी, लेकिन अन्य लोगों के सुझावों की वजह से आपके निर्णय न बदलें। परिवार के किसी सदस्य की समस्या दूर करने के लिए मदद करनी होगी।

मकर – FOUR OF CUPS

अपने काम का महत्व समझें और खुद को उदासीन न बनाएं। जिद छोड़कर काम करना होगा। ध्यान रखें मन के विरुद्ध होने वाली बातें आगे चलकर आपके पक्ष में हो सकती हैं। तय वक्त पर काम पूरा करने की कोशिश करें।

कुंभ – ACE OF WANDS

कुछ लोगों के बारे में आपकी राय गलत साबित हो सकती है और इस बात को समझ कर आपसी संबंधों में सुधार करने की कोशिश करें। अन्य लोगों की मदद करने से पहले अपना काम पूरा करना होगा। पैसों से जुड़ी मदद करने से सोच-विचार जरूर करें

मीन – JUSTICE

आप काम सही तरीके से करेंगे, इसके बावजूद श्रेय किसी और व्यक्ति को मिलने की वजह से क्रोध बढ़ सकता है। किसी भी परिस्थिति में खुद को कमजोर न समझें। जब तक काम पूरा नहीं होता है, तब तक ध्यान भटकने न दें। हर छोटी-छोटी बात को गंभीरता से लें, लेकिन तनाव से बचें।


CATEGORIES
Share This