आज का राशिफल


..

मेष – JUSTICE

काम और विचारों पर बारीकी से ध्यान रखें। विचारों को वास्तविकता का रूप देने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। सावधानी रखने की आवश्यकता है। जो काम बिगड़ने की वजह से आपको तकलीफ हो रही है, वह सुधर सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रहेगा।

वृषभ – TWO OF SWORDS

भविष्य से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। सोच-समझकर निर्णय लें। जिन बातों को आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वह आगे चलकर समस्या बन सकती है। फिलहाल थकान हो सकती है। विवादों से खुद को दूर रखें।

मिथुन – THE STAR

आपके द्वारा किए गए काम और विचारों में आ रहे बदलाव की वजह से कई बातों में सकारात्मक बदलाव होगा। परिवार के लोगों की खुशियों को बनाए रखें। कई व्यक्तिगत निर्णय आपके द्वारा लिए जाएंगे। जो आपके लिए भी लाभदायक साबित होंगे। घर पर अचानक किसी के आने से खुशियों का माहौल रह सकता है।

कर्क – EIGHT OF SWORDS

अपने सीमित विचारों से बाहर निकलकर डर को दूर करें। जो अवसर आपको प्राप्त हो रहे हैं, उन पर गहराई से ध्यान दें। कठिनाई होने के बाद भी आप अपने लक्ष्य को पूरा कर पाएंगे। परिवार से दूर रहने की वजह से कुछ लोगों को अकेलापन महसूस हो सकता है।

सिंह – TWO OF PENTACLES

पैसा से संबंधित उतार-चढ़ाव होने से थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन कोई काम रुकेगा नहीं। परिवार के लोगों की जो जिम्मेदारी है, उसे किसी व्यक्ति के साथ बांटना संभव होगा। परिवार के हर एक व्यक्ति से मिल रहे सहयोग की वजह से बड़े कार्य को सफलता के साथ अंजाम तक पहुंचा पाएंगे।

कन्या – THE HIGH PRIESTESS

आपके मन में आ रहे विचारों को किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करने की जरूरत नहीं होगी। व्यक्तिगत बातें बाहरी लोगों के सामने प्रकट न करें। सेहत संबंधी चिंता जल्दी दूर होगी। जीवन की सकारात्मक और नकारात्मक बातों को ध्यान में रखें।

तुला – FIVE OF PENTACLES

मित्रों की बढ़ती नाराजगी चिंता का कारण हो सकती है। बार-बार मौका मिलने के बाद भी आपके द्वारा व्यवहार में बदलाव न होने से परिवार के लोगों के साथ भी दूरियां बनी रहेंगी। यात्रा से संबंधित योजना अचानक बन सकती है, लेकिन इसके लिए क्षमता से अधिक खर्च न हो, ये ध्यान रखना जरूरी होगा। अपनी सोच सुधारने के लिए प्रयत्न करने होंगे।

वृश्चिक – THE MOON

हर काम में दुविधा होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। आपका संयम खत्म हो सकता है, हड़बड़ी में निर्णय न लें। जिन लोगों के साथ आप चर्चा करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे मिल रहे सुझाव आपको बेचैन कर सकते हैं। वक्त के साथ आपको हर एक बात स्पष्ट होगी।

धनु – THREE OF SWORDS

बढ़ रही बेचैनी और चंचलता की वजह से काम की गति को बढ़ाने की कोशिश करेंगे तो गलतियां हो सकती है। वक्त से पहले कुछ भी हासिल नहीं होता, इस बात को समझने की आवश्यकता है। आपके मन में बढ़ रही इनसिक्योरिटी के कारण हर एक छोटी बात पर नियंत्रण बनाए रखने की जिद आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। फिलहाल परिस्थिति के अनुसार खुद में बदलाव करने की कोशिश करें। जितना अधिक लचीलापन दिखाएंगे, उतनी आसानी से लक्ष्य की प्राप्ति होगी।

मकर – THE HANGEDMAN

प्रयत्न करने के बाद भी परिस्थिति एक जैसी रहने से निराशा होगी। आज आप हर एक काम का अवलोकन करने की कोशिश करें। प्रयत्न करने से ज्यादा बातों को समझने के लिए किए गए प्रयास के कारण जागरूकता होगी और जो बातें आपके लिए योग्य हैं, केवल उनका चुनाव करें।

कुंभ – THREE OF PENTACLES

अपनी जिम्मेदारियों को किसी व्यक्ति के साथ बांटने की कोशिश हो रही है तो लोगों का चुनाव सही तरीके से करें। नए काम की शुरुआत करते समय पैसों की कमी हो सकती है, लेकिन काम योजना के अनुसार आगे बढ़ेगा। अपनी काबिलियत पर विश्वास रखें। जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करते रहें।

मीन – THE SUN

किसी व्यक्ति की बातों की वजह से आपको प्रेरित महसूस होगा और आप इस प्रेरणा का इस्तेमाल करते हुए कठिन कामों पर ध्यान देने की कोशिश करेंगे। सीमित विचारों का प्रभाव दूर होने से सही निर्णय लेना संभव होगा। लोगों से प्राप्त हो रहे विरोध को अपनी रुकावट न बनने दें। जो आप वचन आपने दिए हैं, उन्हें पूरा करने की कोशिश करें


CATEGORIES
Share This