जयपुर में मिक्सर मशीन में दौड़ा करंट, युवक की मौत










जयपुर में मिक्सर मशीन में करंट दौड़ने से एक युवक की मौत हो गई। बिना रिपेयर मशीन को बारिश में चलाने पर झुलस गया। उसे गंभीर झुलसी हालत में हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने कावटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भांजे ने ठेकेदार पर लापरवाही के चलते मौत का मामला दर्ज करवाया है।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

