घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला की चेन तोड़ी


नेछवा इलाके के रामनगर के रहने वाले प्रहलाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे उनकी पत्नी माया घर के बाहर झाड़ू निकाल रही थी।

इसी दौरान घर के सामने से दो बाइक गुजरी। दोनों पर तीन-तीन लोग सवार थे। एक बाइक से 2 लोग उतरे और माया के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र तोड़ दिया। जब माया जोर से चिल्लाई तो प्रहलाद बाहर आया। प्रहलाद ने काछवा तक बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन बदमाश वहां से फरार हो गए।

प्रह्लाद ने बताया कि चेन और मंगलसूत्र की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। घटना के बाद जब उन्होंने सेवद और फागलवा इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए तो उनमें बदमाश जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल नेछवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This