बंद हवेली से लाखों रुपए का सामान चोरी


सीकर के कोतवाली थाना इलाके में रविवार रात एक बंद हवेली से लाखों रुपए के सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने हवेली के 12 से ज्यादा कमरों के ताले तोड़े। पड़ोसियों ने सुबह हवेली में ऊपर के कमरे खुले होने पर मालिक को सूचना दी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है


CATEGORIES
Share This