ट्रांसपोर्ट कंटेनर में छुपाकर गांजे की तस्करी










भिवाड़ी पुलिस की जिला स्पेशल टीम व साइबर सैल ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इनके कब्जे से तस्करी के लिए लाए गए 35 किलोग्राम गांजा व एक लोडिंग गाड़ी कंटेनर जब्त किया है। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक ट्रक ड्राइवर है तो दूसरा खल्लाशी। ट्रक ड्राइवर पैसों के लालच में उड़ीसा से ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ट्रक में मादक पदार्थ तीन हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से भरकर लाता था और उसे राजस्थान में दस हजार रुपए प्रति किलो के हिसाब से महंगे दामों में बेचता था।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

