2 अगस्त से फिर शुरू होगी विधानसभा


विधानसभा के मौजूदा सत्र की कार्यवाही 2 अगस्त से फिर शुरू होगी। इस दौरान सरकार किसानों के लिए कर्ज राहत आयोग गठन सहित 4 और बिल लेकर आने वाली है। राजस्थान राज्य कृषक ऋण राहत आयोग विधेयक- 2023 आने के बाद बनने वाला आयोग किसानों के ऋण से संबंधित विवादों को निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके अलावा इसी सत्र में नाथद्वारा मंदिर संशोधन विधेयक-2023, राजस्थान विद्युत शुल्क विधेयक-2023 और महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय विधेयक-2023 भी लाए जाएंगे


CATEGORIES
Share This