बालकनी में खड़ा युवक करंट की चपेट में आया










अजमेर के वार्ड 48 के सुनहरी कॉलोनी में विद्युत करंट की चपेट में आने से रविवार रात एक युवक की मौत हो गई। युवक को बचाने के चक्कर में उसका भाई भी करंट की चपेट में आ गया। परिवार वाले युवक को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, कॉलोनी में लगातार जलभराव के चलते करंट की शिकायत और उसी वजह से हादसा होने की आशंका जताते हुए लोगों ने कुछ देर रास्ता जाम कर विरोध जताया।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

