आज का राशिफल










मेष – KING OF PENTACLES
आज काम की गति धीमी हो सकती है। खुद पर किसी भी प्रकार का तनाव न बनने दें। आपके साथ लोगों को भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस होने लगेगा। लोगों के साथ की गई बातचीत के कारण एक-दूसरे की भावनात्मक जरूरतों को समझते हुए उसे पूरा करना आसान होगा
वृषभ – ACE OF WANDS
फिलहाल खुद के काम पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। लोग आपकी एकाग्रता भंग कर सकते हैं। आपको लक्ष्य से विचलित नहीं होना है। संगत में सुधार करने की कोशिश करें। अपने आसपास सकारात्मकता कैसे बनाए रखना है, ये आपके सोचना होगा। अपने विचारों पर दोबारा सोचकर अमल करने की कोशिश करें
मिथुन – THE CHARIOT
यात्रा संबंधी बनाई गई योजना सफल हो सकती है, लेकिन छोटी-मोटी रुकावटें आने की भी संभावना है। बढ़ रही उदासीनता को दूर करने का रास्ता प्राप्त होगा। जिस बात के बारे में अभी तक गहराई से विचार किया जा रहा है, उससे सही निर्णय लिया जाएगा। नए लोगों के साथ मेल-मिलाप होने से जीवन को देखने का नजरिया बदल सकता है।
कर्क – FIVE OF SWORDS
नकारात्मकता दूर करने के लिए विचारों को सकारात्मक बनाए रखें। अपनी इच्छाशक्ति के बल पर लक्ष्य हासिल हो सकते हैं। संयम बनाए रखें। अपनी खूबियां और खामियां, दोनों पर भी ध्यान दें और व्यक्तित्व में सुधार करें।
सिंह – THE EMPRESS
काम से अधिक परिवार के लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें। परिवार के लोग कमजोर क्यों बन रहे हैं, ये समझना आपके लिए जरूरी है। फिलहाल व्यक्तिगत जीवन से जुड़े हुए जो लक्ष्य है, उन्हें पूरा करने के लिए दूसरों की मदद ले सकते हैं। पैसों से जुड़े निर्णय लेना आपके लिए आसान रहेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।
कन्या – PAGE OF WANDS
आपकी बदलती सोच की वजह से हर एक बात को देखने का नजरिया बदलेगा। खुद को प्रेरित और उत्साहित बनाए रखें। कठिन कामों पर ध्यान देने की कोशिश करें। युवा वर्ग के लिए दिन अत्यंत लाभदायक हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से प्राप्त हुई मदद के कारण बड़ी समस्या को हल होगी
तुला – THREE OF SWORDS
भावनात्मक तकलीफ नकारात्मक विचारों की वजह से है। जीवन में जो बातें सकारात्मक हैं, उन पर ध्यान दें और खुद को उत्साहित बनाने की कोशिश करें। हर एक बात के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराना और निर्णय लेने के लिए लोगों पर निर्भर रहना सही नहीं है। अपनी जिम्मेदारी खुद पूरी करें।
वृश्चिक – TWO OF CUPS
आपके प्रयत्न सफल होंगे। लोगों के आपके लिए विचार सकारात्मक बनते हुए नजर आ रहे हैं। सेहत पर बारीकी से ध्यान देते रहें। सेहत में आ रहा बदलाव बड़ी समस्या का कारण बन सकता है। पैसों से संबंधित लेन-देन के कारण आपको फायदा होगा
धनु – QUEEN OF SWORDS
पुरानी असफलता से मिली सीख को ध्यान रखें, लेकिन जो निराशाजनक अनुभव हैं, उनके बारे में विचार न करें। जीवन में नई शुरुआत हो सकती है। नए अवसर पर बारीकी से ध्यान दें। जीवन को सही दिशा देने की कोशिश करें।
मकर – THE LOVERS
सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ रहा है, इस कारण हर एक काम आसानी से पूरा होने लगेगा। पैसो से संबंधित चिंता दूर होगी। साथ में आपकी जीवन शैली में काफी सुधार नजर आ रहा है। हर एक काम में डिसिप्लिन बनाए रखने की आवश्यकता है। अहंकार से खुद को दूर रखें।
कुंभ – KING OF CUPS
अपनी कार्यक्षमता के बारे में अंदाजा होने के बाद भी केवल आलस और नकारात्मक विचारों की वजह से आप काम की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं। अपनी तुलना अन्य लोगों की साथ न करें। केवल खुद के कर्तव्य और जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करते रहें। आपका वक्त जल्दी बदलेगा
मीन – SIX OF WANDS
आपके काम की प्रशंसा होगी। साथ में कुछ लोगों के मन में आपके लिए जलन की भावना बढ़ सकती है। जब तक कोई काम पूरा नहीं होता है, तब तक इसकी चर्चा न करें। लोगों के द्वारा बोली गई बात को ठीक से समझना होगा। किसी भी व्यक्ति के साथ अपनी बातों की चर्चा न करें।

