दो भाइयों को वाहन ने टक्कर दी, एक की मौत










अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के सराय के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर दी। बाइक पर दो भाई थे। जिनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में जयपुर रैफर कर दिया। यह घटना शनिवार रात की है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मुंडावर के बलवास गांव निवासी 28 वर्षीय कृष्ण यादव अपने चचेरे भाई लीलू के साथ मांढ़ण के नानक बास गांव से लौट रहे थे। मुंडावर में सराय के पास पीछे से अज्ञात व ाहन ने टक्कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लेकिन उपचार के दौरान कृष्ण की मौत हो गई। वहीं लीलू को जयपुर रैफर कर दिया गया। दोनों भाई ड्राइवर थे।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

