सड़क पर भरे पानी में पलटे दो टैंपो


भिवाड़ी प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा इन दिनों भिवाड़ी के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है, भिवाड़ी मोड़ पर चल रहे ब्रिज निर्माण के कारण सर्विस लाइन पर गहरे गड्ढे पड़ चुके हैं। इन गड्ढों में 2 दिन पहले आई बारिश के कारण पानी भर चुका है। जिससे यह पता नहीं चल पा रहा कि कहां पर गड्ढे हैं और कहां पर सड़क है। एनएचएआई के द्वारा बनाए जा रहे ब्रिज के दौरान कोई संकेतक भी इन गड्ढों के पास नहीं लगाए गए जिससे आए दिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं।


CATEGORIES
Share This