तलवार से हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार










उदयपुर में अम्बामाता थाना पुलिस ने तलवार से हमला कर धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर में अम्बामाता थाना पुलिस ने तलवार से हमला कर धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रविन्द्र चारण ने बताया कि पुलिस ने आरोपी निखिल पिता जगदीश निवासी चांदपोल गेट, घंटाघर को गिरफ्तार किया। आरोपी से घटना के वक्त काम ली गई बाइक बरामद की गई है। घटना में शामिल शेष आरोपियों की भी सख्ती तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 26 जून को प्रार्थी जितेन्द्र उर्फ संजय सोनी पिता कैलाशचन्द्र निवासी अमरनगर ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि मेरे कजिन भाई हरिश निवासी सूरज कार लेकर आए थे। जो हमारे घर के बाहर कार खड़ी कर अंदर बैठे थे। तभी बाहर तोड़-फोड़ की आवाज आने पर हमने बाहर देखा तो दो लड़के तलवारें लिए हरिश की गाड़ी व हमारे दरवाजे पर लगातार वार कर रहे थे।

