बीकानेर की मेडिकल लैब में इंजेक्शन की चोरी


बीकानेर की एक मेडिकल टेस्ट लेबोरेटरी से चोर नकदी के साथ महंगे इंजेक्शन भी ले गया। चोर देर रात ताला तोड़कर अंदर घुसा और एक जगह से नगदी लेने के बाद इंजेक्शन इकठ्ठा करके ले गया।

बताया जा रहा है कि इनकी कीमत भी हजारों रुपए में है। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र की है।

यहां एक मेडिकल जांच लेबोरेटरी में एक चोर ने शुक्रवार रात सेंधमारी की। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि एक लड़का लैब के ताले तोड़ने का काफी देर तक प्रयास करता है।

शटर तोड़ने के बाद वो इसका कुछ हिस्सा खोलकर अंदर घुस जाता है। लैब के गल्ले में रखे 13 हजार रुपए अपनी जेब में डाल लेता है। इसके बाद महंगे इंजेक्शन पर भी हाथ साफ कर देता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है


CATEGORIES
Share This