जयपुर में क्लासमेट ने किया युवती से रेप


जयपुर में एक युवती से क्लासमेट के रेप करने का मामला सामने आया है। जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी क्लासमेट ने शादी का वादा किया। शादी का झांसा देकर एक साल तक देह शोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। युवती के पुलिस शिकायत करने की कहने पर बोला- FIR दर्ज करवाई तो सुसाइड कर लूंगा। मुहाना थाने में पीड़िता ने आरोपी क्लासमेट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एसआई रामधन कर रहे है।


CATEGORIES
Share This