IAS की पत्नी के नाम करोड़ों की जमीन










सरकार के नजदीक रहे आईएएस अफसर इन दिनों एसीबी के राडार पर हैं। पहले एक मामले में बच गए, लेकिन अब आय से ज्यादा प्रोपर्टी का मामला बनता दिख रहा है। आईएएस की पत्नी के नाम से करोड़ों की जमीन खरीदने के दस्तावेजी सबूत सही जगह पहुंच गए हैं।
सुनने में आ रहा है कि ऊपर से हरी झंडी मिल गई है, जांच एजेंसी ने पड़ताल शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में अफसर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सरकार की गुड बुक में रहे अफसर के इतने कागज सामने आ जाएं और एसीबी जांच शुरू कर दे, यह बिना किसी गड़बड़ के संभव नहीं है। कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर हुई है अन्यथा उनसे बड़े वालों को आंच तक नहीं आई।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

