पोर्टल पर बुकिंग कर ऑनलाइन खरीद सकेंगे पसंदीदा पौधे










इस मानसून सीजन में अगर आप अपने घर, खेत या बाड़े में पौधे लगाने चाहते हैं तो पौधे पसंद करने के लिए आपको वन विभाग की नर्सरी तक जाने की जरूरत नहीं है। अब आप आम चीजें खरीदने की तरह ही ऑनलाइन यह पता लगा सकेंगे कि कौनसी नर्सरी में किस प्रजाति के कितने पौधे उपलब्ध हैं। इसके बाद आप इनकी ऑनलाइन ही बुकिंग भी करवा सकते हैं और बाद में संबंधित नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

