एक भाई ने जमीन बेची, तीन ने मिलकर पीटा










अलवर में थानागाजी के दुहार गांव में जमीन बेचने के मामले में चार भाइयों में लाठी फर्सी चल गई। तीन ने मिलकर एक भाई व उसके परिवारजनों को पिटाई कर दी। लाठी-फर्सी से चार जने घायल हुए हैं। जिनमें से एक को जयपुर रैफर किया गया है
घायल राजेश गुर्जर ने बताया कि उनके पिता बीमार चल रहे हैं। उनके इलाज के लिए जमीन बेचनी पड़ी। इसी बात से नाराज होकर उसके तीन भाई व उनके परिवार के लोगों ने लाठी फर्सी से मारपीट की है। जिसमें हरीराम, राजेश गुर्जर व झब्बु गुर्जर घायल हुए हैं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई एक्शन नहीं किया है। मारपीट करने वाले गिरधारी, देवीसहाय व लीलाराम तीन भाई हैं। इसके अलावा रामशरण, राकेश, मोहर सिंह, देशराज, मक्खन व सुभाष सहित 14 लोगों ने हमला किया।
राजेश गुर्जर ने बताया कि पुलिस को पहले भी कई बार शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। अब कई जने घायल होने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। जबकि हम बराबर पुलिस को सूचना देते रहे हैं।

