शाह की सभा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप










केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की शुक्रवार को उदयपुर की सभा को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इधर, कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर शाह के कन्हैयालाल के हत्या के आरोपियों को एनआईए ने पकडऩे के बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है वहीं कांग्रेस ने सभा को लेकर आदिवासियों का अपमान बताया। जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शाह पर निशाना साधते हुए बयान जारी किया
अखिल भारतीय कांग्रेस संचालन समिति (सीडब्ल्यूसी) सदस्य व उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने भाजपा पर आदिवासी समुदाय के अपमान करने का आरोप लगाया।
मीणा ने कहा कि उदयपुर में आरएसएस की 18 जून को हुई आदिवासी हुंकार रैली में बिपरजॉय तूफान की चेतावनी के बावजूद आदिवासियों को खुले में छोड़ दिया जबकि अमित शाह की रैली के लिये तीन-तीन डोम लगाए। मीणा ने कहा कि भाजपा का आदिवासियों के लिए बड़ी-बड़ी बातें करना और वास्तव में उन्हें सम्मान देने में जमीन-आसमान का फर्क है।

