जोधपुर में भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव


जोधपुर में पौधे उखाड़ने पर शुक्रवार सुबह से रात तक बवाल चलता रहा। दो पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। पथराव में 20 लोगों को चोट आई। घायलों को मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला जोधपुर के झंवर इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने यहां मां अमृता देवी उद्यान का बोर्ड और पौधे लगाकर अपना दावा किया तो दूसरा पक्ष इसे अपनी गोचर भूमि बता रहा है।


CATEGORIES
Share This