आज का राशिफल










मेष – PRIENCESS OF PENTACLES
काम पर बारीकी से ध्यान देने की कोशिश करें। आज कोई काम गलत न हो, इस बात की सावधानी रखें। एकाग्रता न भंग होने से आप व्यर्थ बातों में उलझे रहेंगे। भविष्य की चिंता होने से जरूरी काम नजरअंदाज हो सकते हैं। अपने विचारों में संतुलन बनाए रखें। काम पूरा करने की कोशिश करें
वृषभ – WHEEL OF FORTUNE
अधिकतर काम आपके पक्ष में हो सकते हैं। नकारात्मकता से बचना होगा। अपने विचार और भावनाओं में संतुलन बनाए रखें। करीबी किसी व्यक्ति की वजह से दिक्कत हो सकती है। अपनी तुलना अन्य लोगों के साथ न करें। आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम करना चाहिए।
मिथुन – THE TOWER
तय की गई योजना में अचानक से बड़ा बदलाव हो सकता है। फिलहाल हालात से लड़ने की कोशिश न करें, हालात को स्वीकार करें। जो सीख मिल रही है, उसे अपनाएं। अपेक्षा के अनुसार काम न होने से चिंता रह सकती है।
कर्क – STRENGTH
अधिकतर बातें मन के विरुद्ध होने से निराशा हो सकती है, लेकिन इन बातों के जरिए आपकी शक्ति बढ़ेगी। कितनी भी कठिनाइयां हों, आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे। असफलता को अपनी हार न मानते हुए लक्ष्य की बढ़ने की कोशिश करते रहें
सिंह – THREE OF WANDS
एक से ज्यादा जिम्मेदारी होने से तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से निभाएंगे। किसी समस्या को देखने का नजरिया बदलने से खुद के लिए सकारात्मक महसूस होगा। पैसों का इस्तेमाल संभलकर करने की कोशिश करें
कन्या – QUEEN OF WANDS
अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताएंगे। इस वजह से खुद को देखने का नजरिया बदलेगा। जो बातें नकारात्मक महसूस हो रही हैं, उन्हें सुलझाने का रास्ता मिलेगा। लोगों की आलोचना पर ध्यान न दें। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, केवल उन पर ध्यान दें। आपके निर्णय की वजह से जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है।
तुला – TEN OF WANDS
अपनी गलती की वजह से तनाव और जिम्मेदारी बढ़ेगी। लोगों के साथ के व्यवहार सुधारने की कोशिश करें। आप परिस्थिति को जितना नकारात्मक समझते हैं, बातें उतनी नकारात्मक नहीं हैं, इस बात का एहसास होगा। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने से आपका विश्वास बढ़ सकता है
वृश्चिक – THE FOOL
समस्याओं की वजह से आपकी दुविधा बढ़ेगी। दूसरों से मिल रहे सुझावों के कारण उलझनें बढ़ेंगी। आपका वक्त भी बर्बाद हो सकता है। अपनी निर्णय क्षमता पर विश्वास रखें, जो बातें आपके लिए सही हैं, उन पर ध्यान दें।
धनु – ACE OF SWORDS
लोगों से आपकी जो अपेक्षाएं हैं, वह बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। किसी व्यक्ति की समस्याओं को दूर करने के लिए किस हद तक मदद करनी है, ये तय करें। स्वभाव में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें। सेहत संबंधी समस्या के कारण चिड़चिड़ापन हो सकता है। आज खुद को आराम देने की कोशिश करें।
मकर – THE STAR
अपने प्रयत्नों के जरिए जीवन में जो बदलाव आया है, उस बारे में बाहरी लोगों से चर्चा न करें। आपके आसपास के लोगों में बढ़ती इनसिक्योरिटी आपके लिए तकलीफ का कारण हो सकती है। आपके निर्णय अन्य लोगों को समझाना फिलहाल मुश्किल रहेगा, धैर्य बनाए रखें।
कुंभ – THE MOON
समस्या की जड़ तक जाना भले ही संभव न हो, लेकिन समस्या को किस प्रकार से दूर किया जा सकता है, ये बात धीरे-धीरे स्पष्ट होगी। समय आपके लिए मिश्रित फलदायक साबित होगा। जितना अधिक आप सतर्क रहेंगे, उतना विश्वास बना रहेगा। साल के अंत तक जीवन को बदलने वाले लक्ष्य हासिल हो सकते हैं।
मीन – THREE OF SWORDS
पुरानी घटनाओं के बारे में विचार करके तकलीफ हो सकती है। जिन मित्रों के साथ बातचीत खत्म हुई है, उनके साथ दूरियां बनाए रखना आपके लिए सही होगा। किसी व्यक्ति के साथ लेन-देन करते समय अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता न करें

