पुष्कर में कंपनी 15 करोड़ रुपए लेकर गायब


पुष्कर में हरी ओम एंटरप्राइजेज नाम की एक चिट फंड कंपनी हजारों लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गई। कंपनी में 4 जिलों अजमेर, नागौर, पाली और सिरोही के लोगों ने इंवेस्टमेंट किया। ठगी के सबसे ज्यादा शिकार अजमेर और नागौर के हैं।
कंपनी 3-4 साल पहले ही पुष्कर में ऑफिस खोला था। अजमेर, नागौर, पाली और सिरोही जिले के हजारों लोगों को इंवेस्टमेंट के नाम पर लग्जरी लाइफ के सपने दिखाए। ठगी का ऐसा मायाजाल रचा कि तीर्थ पुरोहितों से लेकर डॉक्टर, बिजनेसमैन, व्यापारी, छोटे दुकानदार और मजदूरी करने वाले तक उसमें फंसते चले गए।

मामले का खुलासा होने के बाद रोज पीड़ित पुलिस स्टेशन पहुंच रहे हैं। जांच में सामने आया है कि कंपनी ने 6 हजार से ज्यादा लोगों से 15 करोड़ रुपए की ठगी की। अब तक 100 से ज्यादा पीड़ित पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं


CATEGORIES
Share This