अपनी ही पार्टी के बोर्ड के खिलाफ धरने पर विधायक


सूरसागर क्षेत्र के प्रतापनगर डंपिंग यार्ड को हटाने की मांग को लेकर विधायक सूर्यकांता व्यास धरने पर बैठ गई। आखलिया सर्कल से सूरसागर को जाने वाला रास्ता भी जाम कर दिया गया। खास बात यह है कि निगम दक्षिण में भाजपा का ही बोर्ड है और विधायक ने अपने ही बोर्ड के खिलाफ धरना शुरू किया है। सूचना पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत भी मौके पर पहुंचे।


CATEGORIES
Share This