बीकानेर : म्यूजियम सर्किल का रास्ता आमजन के लिए खोला, धरनार्थियों ने हटाये टैंट


आर्मी जवान रामस्वरूप कस्वां की मौत मामलें में पिछले 4 दिनों से धरने पर बैठे धरनार्थियों ने रविवार की सुबह म्यूजियम सर्किल से टेंट हटा दिए गए है।हालांकि धरना अब भी जारी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता विजयपाल बेनीवाल ने बताया कि आमजन को तकलीफ न हो जिसके चलते आमजन के लिए यह रास्ता फिर से चालू किया गया है। धरना स्थल पर लगे टेंट को हटा दिया है। हालांकि आर्मी जवान के परिजन व सहयोग करने वाले लोग अब भी धरना स्थल पर ही बैठे है।



शनिवार को रालोपा के मुखिया हनुमान बेनीवाल बीकानेर में धरना स्थल पर पहुँचे थे। वही देर रात तक धरना स्थल पर मौजूद लोगों से बातचीत करते नजर आए। शनिवार की रात हनुमान बेनीवाल ने कलेक्टर परिसर को घेरने की बात कही थी। आपकों बता दे कि अब तक प्रशासन से हुई बातचीत बेनतीजा रही है।



अब सोमवार को धरना अन्यत्र जगह लगाने की बात सामने आ रही है। वही सोमवार को कलेक्टर परिसर में भारी संख्या में भीड़ जुटने का भी अनुमान लगाया जा रहा हैं।


CATEGORIES
Share This