बिजली कर्मचारीयों पर कार्य बहिष्कार का दबाव, हाथ पैर तोड़ने की धमकी










करंट लगने से कर्मचारी की मौत का मामला
बीकानेर। कल बिजली कम्पनी की करंट लगने से मौत के बाद से मृतक के परिजनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर लगाया गया धरना जारी 24 घंटे से जारी है। कम्पनी और प्रशासन से बातचीत बेनतीजा रही। इसी बीच बिजली कम्पनी के कर्मचारीयों से भी कार्य बहिष्कार करने का दबाव बनाने के चलते बिजली कर्मचारियों को धमकियां दी जा रही है।
कुछ तथाकथित लोग ठेकेदार के कर्मचारियों को विद्युत तंत्र का रखरखाव नहीं करने दे रहे हैं जिससे शहर के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं इन लोगों ने विद्युत तंत्र की सुरक्षा भी खतरे में डाल दी है।
कुछ स्थानों पर बिजली के तार टूट गिर गए हैं लेकिन धमकी देने वाले लोग इन तारों को भी जोडऩे नहीं दे रहे है, इससे लोगों बिजली आपूर्ति नहीं होने से भारी परेशानी हो रही है।
रखरखाव नहीं होने से कंपनी के पास 500 से ज्यादा शिकायतें पेडिंग हैं। ये लोग काम करने पर कर्मचारियों को हाथ पैर तोडऩे की धमकी भी दे रहे हैं। अपनी जान बचाने के लिए स्थानीय कर्मचारियों के साथ बाहरी कर्मी भी काम नहीं कर पा रहे हैं। इससे शहर में विद्युत वितरण व्यवस्था को बनाए रखने में कंपनी को बहुत दिक्कतें आ रही है और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण नहीं हो पा रहा है।

