Bikaner: एसबीआई बैंक द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024″ अभियान के तहत चलाया गया सघन सफाई अभियान


बीकानेर कचहरी परिसर में भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय प्रथम द्वारा “स्वच्छता ही सेवा 2024” अभियान के अंतर्गत एक व्यापक सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक महाप्रबंधक श्री नीरज कुमार ने किया, जो उपमहाप्रबंधक श्री अरबिंद कुमार भट्ट के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। अभियान की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मुख्य प्रबंधक, पब्लिक पार्क शाखा, श्री महेंद्र प्रसाद मीणा ने संभाली।

अभियान के दौरान कचहरी परिसर में सफाई की गई, प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर नगर निगम की कचरा संग्रहण ट्रॉली में डाला गया। इस अभियान में करन पाल सिंह भाटी ने बताया कि सफाई अभियान का उद्देश्य परिसर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना था। कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र काला, श्री नितिन सेन, श्री नरेंद्र दत्त पालीवाल, श्री राम सेवग, श्री राधेश्याम और श्री विनोद पांडे एवम अन्य सदस्य उपस्थिति रहे।

करण पाल सिंह भाटी ने बताया कि सफाई अभियान का उद्देश्य परिसर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाना था। कार्यक्रम में श्री वीरेंद्र काला, श्री नितिन सेन, श्री नरेंद्र दत्त पालीवाल, श्री राम सेवग, श्री राधेश्याम और श्री विनोद पांडे एवम अन्य सदस्य उपस्थिति रहे।


CATEGORIES
Share This