गहलोत नहीं होते तो हमारी सरकार नहीं बचती










राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भी खरीदने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा, मुझे भी फोन आया था, लेकिन मैंने कह दिया पैसे में पशु बिकते हैं, इंसान नहीं बिकते। मेघवाल ने ये भी कहा कि हमारा सौभाग्य है कि अशोक गहलोत हमारे मुख्यमंत्री हैं, इसलिए सरकार बच गई।
बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में आपदा प्रबंधन मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकार बदलने की कोशिश का मुद्दा फिर से उठा दिया। उन्होंने कहा, मेरे पास भी फोन आया था। मेरे पास इसकी टेप भी पड़ी है, लेकिन मैं इस बात को ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहता। उन्होंने कहा, कल पार्टी भी कहेगी क्या बोल गए, मैं बहुत सोच-समझकर बोल रहा हूं। अगर गहलोत नहीं होते तो सच्चाई ये है कि हमारी सरकार नहीं बचती।
CATEGORIES Bikaner Superfast News

