रिश्तों का मर्डर : आपसी विवाद के बाद मारपीट में भाई ने ले ली भाई की जान,आरोपी गिरफ्तार


बीकानेर जिलें के गजनेर थाना क्षेत्र के अक्कासर गांव में शुक्रवार की रात सुथारों के बास निवासी जेठाराम तरड़ और उसके भाई चतराराम तरड़ के बीच विवाद हो गया। शनिवार सुबह चतराराम और उसका बेटा कानाराम जेठाराम के घर आये और लाठियों से हमला कर मारपीट करने लग गए। इस दौरान जेठाराम की मौके पर मौत हो गई। बीच बचाव में जेठाराम का पुत्र सुनील (18) भी घायल हो गया। इस मामलें में पुलिस ने आरोपी चतराराम को गिरफ्तार कर लिया है वही उसका पुत्र कानाराम घटना के बाद से फरार है।


CATEGORIES
Share This