बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट,ये रही वजह


जिले के गजनेर थाना इलाके में एक भाई ने अपने ही भाई की पीट पीटकर हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार अक्कासर गांव के सुथारों का बास निवासी जेठाराम पुत्र चुन्नी लाल तरड का अपने बड़े भाई चतराराम के साथ देर रात को विवाद हो गया था।आज सुबह चतराराम,उसका पुत्र कानाराम अपने भाई के घर पहुंचे और अपने भाई जेठाराम पर लाठियों से हमला बोल दिया, इस दौरान जेठाराम का बेटा सुनील बीच-बचाव करने के लिए आया आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में जेठाराम के गंभीर चोटें आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि हत्या के कारणों को लेकर अभी कुछ भी सटीक कारण सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई चतराराम को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पुत्र कानाराम मौके से भाग गया। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच- पड़ताल में जुटी है। बड़े भाई द्वारा छोटे भाई की हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।


CATEGORIES
Share This