सड़क पर लोग बनाते रहे वीडियो, यह है मामला


बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ से एक सरपंच ने भरी सड़क पर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान सरपंच आपे से बाहर होकर बिजलीकर्मी को भद्दी गलियां देते हुए दिखाई दिए। सरपंच बिजलीकर्मी के साथ मारपीट करता रहा और वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाया।

कनिष्ठ अभियंता नारायण शुक्ला पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल के निर्देश के बाद वहां जमीन का टेक्निकल निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान पंचायत समिति के पीओ गिरधारीदास और ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा भी उनके साथ थे। मीटिंग करने के बाद वापस पंचायत समिति की सरकारी गाड़ी लेकर श्री डूंगरगढ़ लौटते समय तोलियासर गांव के पास उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के इरादे से ओवरटेक करके रोका गया और कनिष्ठ अभियंता को गला पकड़कर नीचे उतारकर मारपीट की गई। पीड़ित अधिकारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।


CATEGORIES
Share This