मकान से चोरी का आरोपी 6 महीने बाद गिरफ्तार


सीकर की दादिया थाना पुलिस ने 6 महीने पुराने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उसी गांव में आया हुआ था जहां उसने चोरी की थी। जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।


CATEGORIES
Share This