आज का राशिफल


मेष – SEVEN OF PENTACLES

महत्वपूर्ण कामों में संयम रखेंगे तो फायदा होगा। अटके पैसे अचानक प्राप्त होने से आर्थिक परिस्थिति में सुधार होगा। फिलहाल आपके खर्च बढ़ सकते हैं। पैसों का इस्तेमाल केवल जरूरत पर ही करें। सतर्कता बनाए रखें।
वृषभ – FOUR OF WANDS

परिवार के किसी व्यक्ति से खुश खबर मिलेगी, इस कारण खुशियां मनाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तय किए गए लक्ष्य तक पहुंचना आपके लिए संभव हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ मिल-जुलकर काम करें। एक-दूसरे के सहयोग से बड़े निर्णय ले पाएंगे

मिथुन – EIGHT OF PENTACLES

मेहनत करके परिस्थिति में बदलाव करने की कोशिश करें। अपने विचार किसी व्यक्ति के सामने रखने से पहले उनकी क्षमता का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन मिल सकता है।

कर्क – KNIGHT OF PENTACLES

आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान दें। जीवन के अन्य पहलुओं में भी बदलाव करें। जब तक आपकी निर्भरता लोगों पर बनी रहेगी, तब तक मन के अनुसार बड़े निर्णय लेना कठिन होगा। लोगों का दबाव रह सकता है। अपने विचारों से संबंधित चर्चा खुलकर करें।

सिंह – THE MOON

लोगों की आलोचना के कारण आपके विचार नकारात्मक हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से आज का दिन कमजोर रहेगा। गुस्से की वजह से लोगों के लिए आपका व्यवहार बदलेगा, जिससे समस्या बढ़ सकती है। आज किसी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातों की चर्चा न करें

कन्या – JUDGEMENT

सफलता मिलने से काम में रुचि बढ़ेगी। पूरी एकाग्रता के साथ हर एक जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करें। परिवार के लोगों के साथ संबंध सुधारने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जाएंगे। किसी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा के कारण आपको खुद की गलतियों का एहसास हो सकता है।

तुला – ACE OF WANDS

प्रगति होने से व्यक्तिगत जीवन में सुधार होगा। मित्रों के साथ बिताया वक्त आपको आनंद दे सकता है। नाराजगी और अकेलेपन को दूर करने के लिए लोगों के साथ जुड़े रहना आपके लिए जरूरी होगा। लोगों ने आपको जो जिम्मेदारियां सौंपी हैं, उन्हें पूरी करने की कोशिश करें।

वृश्चिक – NINE OF PENTACLES

वक्त का ठीक से इस्तेमाल न करने से तनाव बढ़ेगा। काम को पूरी क्षमता के साथ करने की कोशिश करनी होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों से चर्चा करें। लाभ हो सकता है। धन का इस्तेमाल सही तरीके से करें।

धनु – KING OF SWORDS

अपनी मेहनत के जरिए हर एक परिस्थिति को सुलझाएं। विचारों में बदलाव करते हुए समस्या का हल मिल सकता है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ चल रहे विवाद की वजह से आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। अहंकार पर काबू रखें।

मकर – ACE OF CUPS

परिवार के लोगों के साथ बिताए हुए वक्त की वजह से प्रसन्नता मिलेगी। आपकी समस्याओं के बारे में चर्चा कर सकते हैं। लोगों से भले ही पूरी मदद प्राप्त न हो, लेकिन उनका सहयोग महत्वपूर्ण होगा। यदि आपको यात्रा करने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं।

कुंभ – QUEEN OF WANDS

लोगों की बुरी नजर से खुद को बचाएं। आपकी सोच में आ रहे बदलाव के कारण किसी एक बात पर टिके रहना मुश्किल होगा। आपको प्रयत्नों के अनुसार प्रगति मिलेगी, बड़ी खरीददारी के बारे में सोच-विचार करके ही आगे बढ़ें। किसी भी व्यक्ति के सामने दिखावा न करें।

मीन – TWO OF WANDS

किसी निर्णय को अमल में लाने से पहले उसके परिणामों के बारे में विचार करें। जितनी गहराई से आप परिस्थिति का अवलोकन करेंगे, उतनी आसानी से समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपकी निर्णय क्षमता पर आपका काम निर्भर करेगा


CATEGORIES
Share This