सोने-चांदी के जेवरात व 1.70 लाख नकद चोरी


अजमेर जिले के बांदनवाड़ा के मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर घर के कमरे का ताला तोड़कर अन्दर घुसे और बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात व एक लाख सत्तर हजार रुपए नकद चुरा लिए। जाते समय घर से बाइक भी चुरा ले गए। वारदात के समय घर वाले छत पर सो रहे थे। सुबह उठे तो पता चला। भिनाय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


CATEGORIES
Share This