बिल अपडेट करवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी










साइबर ठगी के नए नए मामले लगातार सामने आ रहे है। कोटा में बिजली कंपनी के नाम से एक व्यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। जहां ठग ने कॉल कर खुद को निजी बिजली कंपनी का प्रतिनिधि बताया और बिल अपडेट करने की बात कहकर खाते से रूपए निकाल लिए। वारदात रंगबाडी एरिया में रहने वाले महेन्द्र कुमार के साथ हुई
महेन्द्र ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उनके पास कॉल आया। स्क्रीन पर कॉलर आईडी में भी केईडीएल नाम ही दर्शा रहा था। उन्होंने कॉल पिक किया और जब बात की तो फोन करने वाले ने कहा कि वह केईडीएल से बोल रहा है। उनका बिजली का बिल जमा है लेकिन तकनीकी वजह से बिल अपडेट नहीं बता रहा है। इसलिए बिल पेंडिंग आ रहा है। इसे सही करवाना पड़ेगा नहीं तो फिर से बिजली का बिल जमा करवाना पडे़गा। महेन्द्र उसकी बात में आ गए। आरोपी ने महेन्द्र से एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। उन्होंने ऐप डाउनलोड कर ली। इसके बाद आरोपी उनके खाते से पहली बार में 18 हजार रुपए निकाल लिए। इस पर जब उन्होंने वापस कॉल कर उससे बात की तो आरोपी ने कहा कि वह गलती से कट गए है।

